CG VYAPAM JOB - C.G. ALL Govt. JOB VACANCY 2026
NEW
छत्तीसगढ़ व्यापम और सरकारी नौकरी की नवीनतम अपडेट के लिए यहाँ देखते रहें...

CG TET20 ADMIT CARD DOWNlOAD

 छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET20 ) के प्रवेश पत्र 

CG TET20 ADMIT CARD DOWNlOAD

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल , रायपुर (CG VYAPAM) द्वारा  छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET20 ) का आयोजन दिनांक 09 जनवरी 2022 को दो पालियों में किया जायेगा । प्रथम पाली में कक्षा एक से पाँच तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा पूर्वान्ह 9:30 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में कक्षा छः से आठ तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा अपरान्ह 2:00 से 4.45 बजे तक होगी । 

CG TET20 ADMIT CARD DOWNlOAD – 

उपरोक्त पात्रता परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापम(CG VYAPAM) के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 01.01.2022 से अपलोड कर दिया गया है ।  दिनांक 01.01.2022 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन आई.डी. नंबर को ENTER कर अभ्यर्थी इंटरनेट से परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

जरुरी निर्देश –

  1.  परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें , जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दिया जा सके । 
  2. यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जावें परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा । 
  3. यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जावें । 
  4. परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा । 
  5. परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र / ड्रायविंग लायसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड ( ई – आधार कार्ड भी मान्य ) / पासपोर्ट / विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र / फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में ( फोटो कॉपी मान्य नहीं ) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा । 
  6. मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा । सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क / फेस कवर लगाना अनिवार्य है , 
  7. बिना मास्क / फेस कवर के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अपने मास्क को हटाना होगा । 
  8. अभ्यर्थी अपने साथ हैण्ड सैनिटाइजर की छोटी पारदर्शी बॉटल रख सकते हैं । परीक्षा हॉल में एवं परीक्षा हॉल के बाहर अभ्यर्थियों को भारत सरकार / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड -19 महामारी से बचाव के सम्बंध में जारी अद्यतन निर्देशों का पालन करना होगा । 
  9. निर्देशों का पालन न करने पर वीक्षक अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित कर सकेंगे । 

OFFICIAL NOTIFICATION-

CG TET20 ADMIT CARD DOWNlOAD (छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET20 ) के प्रवेश पत्र ) –

अन्य नवीनतम सरकारी नौकरियां (Latest Jobs):
  • लोड हो रहा है...