CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ ओ.टी. टेक्नीशियन सीधी भर्ती विज्ञापन जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी
CG Vyapam OT Technician Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा अवसर आया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें (DHS) द्वारा संभाग स्तरीय ओ.टी. टेक्नीशियन (O.T. Technician) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है ।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा किया जाएगा । छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी और पात्र अभ्यर्थी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, संभागवार पदों का विवरण और ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है ।
CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: मुख्य विवरण
|
विवरण (Description) |
महत्वपूर्ण जानकारी (Information) |
|
विभाग का नाम |
संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ (DHS CG) |
|
परीक्षा बोर्ड |
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर (CG Vyapam) |
|
पद का नाम |
ओ.टी. टेक्नीशियन (O.T. Technician) - तृतीय श्रेणी |
|
कुल पदों की संख्या |
15 पद (सरगुजा संभाग: 10 पद, बस्तर संभाग: 05 पद) |
|
वेतनमान (Salary) |
पे मैट्रिक्स लेवल - 07 |
|
नौकरी का प्रकार |
नियमित / सीधी भर्ती (3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
vyapamcg.cgstate.gov.in |
संभागवार एवं वर्गवार पदों का विवरण
इस विज्ञापन के तहत ओ.टी. टेक्नीशियन के कुल 15 पदों पर भर्ती की जावेगी, जिसका संभागवार विवरण निम्नानुसार है:
1. सरगुजा संभाग (कुल 10 पद)
अनारक्षित (UR): 01 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 05 पद
अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 03 पद
2. बस्तर संभाग (कुल 05 पद)
अनारक्षित (UR): 01 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 03 पद
अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 00 पद
Important Date -
|
क्र. |
ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा संबंधी विवरण |
महत्वपूर्ण तिथि / समय / केंद्र |
|
1 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि |
10.06.2026 (बुधवार) |
|
2 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि |
03.07.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक |
|
3 |
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction window) |
04.07.2026 से 06.07.2026, सायं 5:00 बजे तक |
|
4 |
परीक्षा की संभावित तिथि (Exam Date) |
30.08.2026 (रविवार) |
|
5 |
परीक्षा का समय (Exam Time) |
पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक |
|
6 |
व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करने की संभावित तिथि |
24 अगस्त 2026 (सोमवार) |
|
7 |
परीक्षा केन्द्र (Exam Centre) |
रायपुर |
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
आवेदक के पास ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित अंतिम तिथि तक निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं होना आवश्यक है:
12वीं उत्तीर्ण: 10+2 पद्धति में जीव विज्ञान (Biology), भौतिक शास्त्र (Physics) एवं रसायन शास्त्र (Chemistry) विषयों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
तकनीकी डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ओ.टी. / एनेस्थेशिया टेक्नीशियन (O.T. / Anesthesia Technician) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए ।
जीवित पंजीयन: छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कौंसिल (CG Paramedical Council) में आवेदक का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है ।
आयु सीमा (Age Limit)
दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु सीमा निम्नानुसार होनी चाहिए:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आयु सीमा में छूट: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है (छूट की यह अवधि 31.12.2028 तक बढ़ाई गई है) । विशेष वर्गों को मिलाकर सभी छूटों के साथ अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती ।
चयन प्रक्रिया एवं न्यूनतम पासिंग मार्क्स
प्रतियोगिता परीक्षा: ओ.टी. टेक्नीशियन पदों पर सीधी भर्ती हेतु व्यापम द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जावेगी ।
न्यूनतम अर्हकारी अंक: इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा । इससे कम अंक प्राप्त करने वाले चयन के लिए अपात्र होंगे ।
कोरोना बोनस अंक: कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान शासकीय संस्थाओं में अस्थायी/संविदा रूप से सेवा देने वाले (एक वर्ष में न्यूनतम 6 माह का अनुभव रखने वाले) कर्मियों को चयन में 10 बोनस अंकों का लाभ दिया जाएगा ।
परिवीक्षा अवधि: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा (Probation) पर की जाएगी ।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
- लोड हो रहा है...
.png)